रामपुर: टिकटगंज गांव में शक के चलते पति ने पत्नी पर हसिया से हमला कर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Rampur, Rampur | Feb 9, 2025 सिविल लाइंस क्षेत्र की टिकटगंज गांव में शक को लेकर पति ने अपनी पत्नी को हसिया से हमला करके घायल कर दिया। घायल पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच कर रही है। घटना रविवार की सुबह 11:30 की है। घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा मेडिकल के दौरान पीड़िता ने मीडिया को जानकारी दी है।