रामपुर: उत्तर प्रदेश में कल होने वाली वकीलों की हड़ताल स्थगित, केवल रामपुर में चेम्बर तोड़ने के विरोध में होगी हड़ताल: मट्टू
Rampur, Rampur | Feb 9, 2025 रविवार को दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बार एसोसिएशन भवन के सामने बने वकीलों के चेम्बर को हटाकर न्यायालय भवन बनाने की योजना के विरोध में वकील धरने पर बैठे है। बार काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। कल पूरे उत्तर प्रदेश में वकीलों की कलम बंद हड़ताल होनी थी लेकिन अब उसे वापस लेते हुए केवल रामपुर में ही हड़ताल होगी।