छिमछिमा हनुमान मंदिर पर मेला 12 सितंबर को
एडीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर किया अवलोकन
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा प्रसिद्ध छिमछिमा हनुमान मंदिर पर 12 सितंबर को लगने वाले विशाल मेले की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में अवलोकन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम विजयपुर श्री अभिषेक मिश्रा, तहसीलदार श्री मस्तराम गुर्जर, टीआई विजयपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा छिमछिमा हनुमान मंदिर पर 12 सितंबर को लगने वाले विशाल मेले में श्रद्धालुओं के बडी संख्या में शामिल होने को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा प्रबंधो का जायजा लिया गया तथा मेले में लगने वाली दुकानो, मार्गाे आदि की व्यवस्थाएं देखी गई, साथ ही अधिकारियों को समुचित प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही मेला स्थल पर पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए समुचित व्यवस्थाएं किये जाने के निर्देश दिये गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur