बेगूसराय: बेगूसराय में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता महिला की मौत हो गई है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। मामला बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव का है, जहां नवविवाहिता मनीषा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।