बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित बी-2 सब स्टेशन में आधी रात के बाद बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को धारदार हथियार दिखाकर बंधक बना लिया और बिजली आपूर्ति से जुड़े लाखों रुपये मूल्य के उपकरण चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार को 6:00 बजे मिली जानकारी से टाटा स्टील UISL के मैनेजर के बयान पर 10-12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।