हसपुरा: पूजा पंडालों में थानाध्यक्ष ने होमगार्ड व ग्राम रक्षा दल के महिला-पुरूष जवानों को पंचायत वार ड्यूटी पर लगाया
हसपुरा थानाक्षेत्र के विभिन्न जगहों व पूजा पंडालों में शनिवार की सुबह से थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने होमगार्ड व ग्राम रक्षा दल के महिला - पुरूष जवानों को पंचायत वार ड्यूटी लगाया। थानाध्यक्ष ने कहा दुर्गा पूजा को लेकर जिला से भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया है। जिसमें बीएमपी, बिहार पुलिस, होमगार्ड व ग्राम रक्षा दल के जवान शामिल हैं।