शाहजहांपुर: दिलावरपुर भटकर गांव में खेत में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव का आज हुआ पीएम
दरअसल थाना आरसी मिशन क्षेत्र के दिलावरपुर भटकर गांव में एक युवक का खेत में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले करन ने पारिवारिक विवाद के चलते खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि करन की शादी 2 साल पहले हरदोई जिले के थाना रूपापुर क्षेत्र की रहने वाली आरजू के साथ हुई थी।