शाहजहांपुर: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, शव का आज हुआ पीएम
दरअसल थाना आरसी मिशन क्षेत्र की रहने वाली महिला सुशीला देवी सड़क हादसे में घायल हो गई थी। जिनकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशीला अपने भतीजे के साथ 6 जून को देर शाम अपनी बेटी के घर जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मदी थाना क्षेत्र में बरबर रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।