शाहजहांपुर: रोजा के सरही गांव में पुलिस प्रशासन ने की छापेमारी, अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी को किया ज़ब्त
दरअसल रोजा थाना क्षेत्र की सरही गांव में पुलिस प्रशासन ने बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रात के अंधेरे में अवैध मिट्टी का खनन कर रही एक जेसीबी को जप्त किया है। इस दौरान मौके पर कोई ट्रैक्टर ट्राली या डंपर नहीं मिला। दरअसल लॉय थाना क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में छापेमारी की।