नबीनगर: कांडी बीघा गांव से बाइक चोरी मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कांडी बीघा गांव से बाइक चोरी मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित उक्त गांव निवासी धीरज विश्वकर्मा है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने गुरुवार की अपराह्न चार बजे जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति पर बाइक चोरी मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज थी. गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.