नबीनगर: नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने सोन नदी में अवैध बालू खनन के विरुद्ध ड्रोन की सहायता से की छापेमारी
नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के सोन नदी में मंगलवार को पुलिस ने अवैध बालू खनन के विरुद्ध ड्रोन की सहायता से एसपी स्वप्ना जी मेश्राम के निर्देशन में छापेमारी की. इस छापेमारी के कारण बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने मंगलवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी दी है. अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत छापेमारी की गई है.