इकौना: चोट पहुंचाने और धमकी देने के मामले में चयपुरवा जगरावलगढ़ी से एक वारंटी गिरफ्तार
चोट पहुंचाने और धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे चयपुरवा जगरावल गढ़ी से एक वारंटी को इकौना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल गिरफ्तार वारंटी का नाम राम धीरज पुत्र राम मनोरथ निवासी चयपुरवा जगरावल गढ़ी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती है। वहीं गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।