#पंचायती_राज_जनप्रतिनिधि_सम्मेलन_एवं_संवाद_कार्यक्रम_आयोजित_____
पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार, डीग में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जयपुर से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे जिला कलेक्टर मयंक मनीष, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह सहित जिले के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुना।