जालौर: जालौर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के लिए सीईओ ने ली बैठक
Jalor, Jalor | Jun 3, 2025 जालौर जिले में आगामी मानसून से पूर्व वर्षा जल की अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्रोतों के रखरखाव एवं स्वच्छता के लिए 5 जून से 20 जून तक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन होगा। तैयारीयो को लेकर मंगलवार दोपहर 3:00 बजे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए।