अल्बर्ट एक्का (जारी): कोरवा बहुल अवराटोली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप
जारी प्रखंड की सिकरी पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव अवराटोली में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। करीब 11 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में घटिया सामग्री के उपयोग और निर्माण मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। गांव में लगभग 30 परिवार रहते हैं, जिनमें कोरवा जनजाति के सात परिवार शामिल हैं।