टीकमगढ़: समाजसेवी की पहल: जन्मदिवस पर नगर में भ्रमण भोजन शुरू, स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों को दिया उपहार
टीकमगढ़ में समाजसेवी अर्पित पिपरसनिया ने एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने एक भ्रमण वाहन शुरू किया है। यह पहल अर्पित ने जन्मदिन के अवसर पर शुरू की है। जरूरतमंदों को भ्रमण कर भोजन देगा। इतना ही नहीं उन्होंने स्कूली बच्चों और बस्तियों में जाकर जरूरतमंदों को सुविधा का सामान भी दिया।