जमुई: जमुई कोर्ट ने पति को गोली मारकर घायल और पत्नी की हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
Jamui, Jamui | Jul 31, 2025 सारेबाद गांव में ग्रामीण चिकित्सक सुनील ठाकुर को गोली मारकर घायल करने और उनकी पत्नी मालती देवी की हत्या करने मामले में जिला अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम अमरेंद्र कुमार ने तीन अभियुक्तों को गुरुवार की दोपहर बाद 3:00बजे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हज़ार रुपया से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। सजा की खबर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।