जमुई: बाइक लूटकांड में आधा दर्जन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, लूट की बाइक बरामद, टाउन थाना में SDPO ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Jul 31, 2025 जमुई पुलिस ने बाइक लूटकांड मामले का पर्दाफाश कर आधा दर्जन बदमाशों को धर दबोचा है। साथ ही लूट की बाइक को भी बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई है। उक्त जानकारी एसडीपीओ सतीश सुमन ने गुरुवार की शाम 5:00 बजे टाउन थाना में प्रेस वार्ता के दौरान दी है।