जमुई: पानी से घिरा नवीन प्राथमिक विद्यालय सगदाहा, न रास्ता है और न है शौचालय; बच्चे व शिक्षिकायें परेशान #jansamasya
Jamui, Jamui | Jul 31, 2025 नवीन प्राथमिक विद्यालय सगदाहा का हाल इनदिनों बरसात के मौसम में बदहाल हो चुका है। यह विद्यालय कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां विद्यालय जाने के लिए रास्ता नहीं है और न ही शौचालय है। विद्यालय के चारों ओर पानी भरा हुआ है जिस वजह से शिक्षिका व बच्चे पानी मे प्रवेश कर जाने को मज़बूर हैं। गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक भी स्थिति ज्यों का त्यों बनी हुई है।