बांसगांव: महावीर छपरा के उपभोक्ता तीन दिन तक लो वोल्टेज से परेशान रहे, दोपहर में सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल हुई
सेवई उपकेंद्र के महावीर छपरा फीडर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लो वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महावीर छपरा चौराहे के दोनों ओर रहने वाले उपभोक्ताओं के घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे थे। दुकानदारों ने बताया कि फ्रिज बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ।