नरपतगंज: बढ़ेपारा वार्ड 5 में दहेज की मांग को लेकर सास-ससुर ने नवविवाहिता का गला दबाकर हत्या की, आरोपी ससुर गिरफ्तार
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या 5 मैं शनिवार को दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को सास ससुर के द्वारा गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना के बाद सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अरारिया भेज दिया।वही आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।