जमुई: डोमामड़हर गांव के पास उत्पाद विभाग ने 30 लीटर चुलाई शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 शराब के विरुद्ध की जा रही छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के डोमामड़हर गांव के पास से गुरुवार की रात 9:00 बजे बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्कर के पास 30 लीटर चुलाई शराब और एक बाइक को जब्त किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में एएसआई राकेश सिंह ने की है।