जमुई: लगमा में जमीन विवाद को लेकर चाचा-भतीजे के बीच हुई मारपीट, वीडियो आया सामने, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के लगमा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर गुरुवार की शाम 6 बजे के करीब चाचा भतीजे के बीच जमकर मारपीट हो गई। वही बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों के साथ भी मारपीट की गई। जिसका वीडियो भी अब सामने आया है जो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को काफी तेजी से वायरल हो रहा है।