जमुई: 5 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से सदर अस्पताल में जमा हुआ वर्षा का पानी
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 जिले में बीते 5 दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा हो चुका है। वहीं सदर अस्पताल परिसर में भी शुक्रवार की सुबह 9 बजे वर्षा का पानी जमा हो गया। जिसमें घुसकर यहां इलाज कराने पहुंचने वाले मरीज और कर्मियों को जाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं कि इस बात की जानकारी सदर अस्पताल के वरीय पदाधिकारी को नहीं है। बावजूद कोई पहल नहीं की जा रही है।