जमुई: मटिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 मटिया के पास शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सुरेश मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक सुरेश मिस्त्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।