जमुई: झाझा बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पहचान नहीं हो पाई
Jamui, Jamui | Jun 20, 2025 शहर के झाझा बस स्टैंड के पास गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घायल को डायल 112 पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।