Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

श्योपुर: रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, श्रीराम टीम विजयी, पीजी कॉलेज ग्राउंड पर हुआ आयोजन

Sheopur, Sheopur | Dec 3, 2025
श्योपुर। शहर के पीजी कॉलेज खेल ग्राउंड पर चैंपिंयस क्रिकेट एकेडमी के बैनरतले रेड बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को शाम 05 बजे सम्पन्न हो गया जिसमें फाइनल मुकाबला सीसीए सीनियर एवं श्रीराम टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें श्री राम टीम विजय रही।

MORE NEWS

किसानों की मांग अनुसार की जा रही उर्वरकों की आपूर्ति
औचक निरीक्षण कर लिये जा रहे खाद, बीज एवं कीटनाशक के सेंपल
 -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में किसानों की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है।
 
उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 हेतु यूरिया 29271 मै.टन, डीएपी- 7531 मै.टन, एसएसपी-11378 मै.टन, एनपीके- 12296 मै.टन एवं एमओपी- 2680 मै.टन इस प्रकार कुल 63156 मै.टन. की मांग रखी गयी है। जिसमें से अभी तक यूरिया- 13054मै.टन, डीएपी- 3132 मै.टन, एसएसपी- 4000 मै.टन, एनपीके- 5422 मै.टन एवं एमओपी- 107 मै.टन इस प्रकार कुल 25715 मै.टन उपलब्ध हो चुका है।

 जिसके विरूद्ध अभी तक यूरिया- 4617 मै.टन, डीएपी- 1844 मै.टन, एसएसपी- 391 मै.टन,एनपीके- 850 मै.टन एवं एमओपी- 07 मै.टन इस प्रकार कुल 7709 मै.टन उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से कृषकों को किया जा चुका है।

 ई-विकास प्रणाली के माध्यम से अभी तक 19849 टोकन जनरेट किये गये है एवं 12767 कृषकों द्वारा 7709 मै.टन उर्वरकों का उठाव किया गया है। आज दिनांक को 233 कृषकों द्वारा टोकन जनरेट किये गये है एवं 562 कृषकों द्वारा 302 मै.टन उर्वरकों का उठाव किया गया है।

विषम वैश्विक परिस्थितियों के उपरांत भी भारत सरकार द्वारा जिले में उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है। जिले में उक्त उपलब्धता खाद सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार, एम.पी.एग्रो, निजी दुकानवार ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है।
 
किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपनी आवश्यकतानुसार खाद अपनी सोसायटी, मनपसंद दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर अपने खाद को उठा सकते है। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान को, धार्मिक संस्थापन, ट्रस्ट आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने हेतु सुविधा दी गयी है, यदि किसानों को ई-टोकन बुक करने में कोई कठिनाई आती है तो किसान संबंधित क्षेत्र के पटवारी, कृषि विस्तार अधिकार, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सहकारी समिति के प्रबंधक, ऑपरेटर, नगद विक्रय केन्द्रों के प्रभारियों की सहायता से टोकन बुक कर सकते है। 

किसान बंधु खरीफ की फसलों की बोनी हेतु फसलों की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को एक बार में ही उठा सकते है। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी मर्जी अनुसार खाद बुक कर अपनी सुविधानुसार उठा सकते है। 

किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्धा कराने हेतु आज जिले के तीनों विकास खण्डों श्योेपुर, कराहल, विजयपुर में कृषि विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किये गये है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को उचित रेट पर किसानों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। साथ ही विक्रेता फर्मों से उर्वरक एवं बीज के सेंपल लेने की कार्यवाही की गई है। लिये गये सेंपलों को विश्लेषण हेतु अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है। विश्ले्षण उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विकास खण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारियों की संयुक्ते टीम उपस्थित रही।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

किसानों की मांग अनुसार की जा रही उर्वरकों की आपूर्ति औचक निरीक्षण कर लिये जा रहे खाद, बीज एवं कीटनाशक के सेंपल ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में किसानों की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने बताया कि जिले में खरीफ 2026 हेतु यूरिया 29271 मै.टन, डीएपी- 7531 मै.टन, एसएसपी-11378 मै.टन, एनपीके- 12296 मै.टन एवं एमओपी- 2680 मै.टन इस प्रकार कुल 63156 मै.टन. की मांग रखी गयी है। जिसमें से अभी तक यूरिया- 13054मै.टन, डीएपी- 3132 मै.टन, एसएसपी- 4000 मै.टन, एनपीके- 5422 मै.टन एवं एमओपी- 107 मै.टन इस प्रकार कुल 25715 मै.टन उपलब्ध हो चुका है। जिसके विरूद्ध अभी तक यूरिया- 4617 मै.टन, डीएपी- 1844 मै.टन, एसएसपी- 391 मै.टन,एनपीके- 850 मै.टन एवं एमओपी- 07 मै.टन इस प्रकार कुल 7709 मै.टन उर्वरक का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से कृषकों को किया जा चुका है। ई-विकास प्रणाली के माध्यम से अभी तक 19849 टोकन जनरेट किये गये है एवं 12767 कृषकों द्वारा 7709 मै.टन उर्वरकों का उठाव किया गया है। आज दिनांक को 233 कृषकों द्वारा टोकन जनरेट किये गये है एवं 562 कृषकों द्वारा 302 मै.टन उर्वरकों का उठाव किया गया है। विषम वैश्विक परिस्थितियों के उपरांत भी भारत सरकार द्वारा जिले में उर्वरकों की आपूर्ति निर्बाध तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है। जिले में उक्त उपलब्धता खाद सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार, एम.पी.एग्रो, निजी दुकानवार ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि अपनी आवश्यकतानुसार खाद अपनी सोसायटी, मनपसंद दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर अपने खाद को उठा सकते है। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान को, धार्मिक संस्थापन, ट्रस्ट आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने हेतु सुविधा दी गयी है, यदि किसानों को ई-टोकन बुक करने में कोई कठिनाई आती है तो किसान संबंधित क्षेत्र के पटवारी, कृषि विस्तार अधिकार, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सहकारी समिति के प्रबंधक, ऑपरेटर, नगद विक्रय केन्द्रों के प्रभारियों की सहायता से टोकन बुक कर सकते है। किसान बंधु खरीफ की फसलों की बोनी हेतु फसलों की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को एक बार में ही उठा सकते है। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी मर्जी अनुसार खाद बुक कर अपनी सुविधानुसार उठा सकते है। किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्धा कराने हेतु आज जिले के तीनों विकास खण्डों श्योेपुर, कराहल, विजयपुर में कृषि विभाग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण किये गये है। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को उचित रेट पर किसानों को उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। साथ ही विक्रेता फर्मों से उर्वरक एवं बीज के सेंपल लेने की कार्यवाही की गई है। लिये गये सेंपलों को विश्लेषण हेतु अलग-अलग प्रयोगशालाओं में भेजा जा रहा है। विश्ले्षण उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विकास खण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारियों की संयुक्ते टीम उपस्थित रही। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त
डस्ट का अवैध परिवहन कर रहे दो डंपर पकडे
 -----
#श्योपुर-/ माननीय सुप्रीम कोर्ट तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के क्रम में खनिज अधिकारी श्री राजेश कुमार गगेले द्वारा अजापुरा में रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पाण्डोला पुलिस चौकी में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। 
 
खनिज अधिकारी श्री गगेले ने जानकारी दी कि इसके साथ ही डस्ट का अवैध परिवहन कर रहे दो डंपरों को भी ललितपुरा में स्थापित किये गये नाके पर पकडने की कार्यवाही की गई है तथा दोनो डंपरों को बडौदा थाने में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी मामलों में खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त डस्ट का अवैध परिवहन कर रहे दो डंपर पकडे ----- #श्योपुर-/ माननीय सुप्रीम कोर्ट तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के क्रम में खनिज अधिकारी श्री राजेश कुमार गगेले द्वारा अजापुरा में रेत से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पाण्डोला पुलिस चौकी में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। खनिज अधिकारी श्री गगेले ने जानकारी दी कि इसके साथ ही डस्ट का अवैध परिवहन कर रहे दो डंपरों को भी ललितपुरा में स्थापित किये गये नाके पर पकडने की कार्यवाही की गई है तथा दोनो डंपरों को बडौदा थाने में रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी मामलों में खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित
नशामुक्ति भारत अभियान के तहत हुआ आयोजन
 -----
#श्योपुर-/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश के सहयोग से वाल्मी संस्था द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय जिला श्योपुर के सेमीनार हाल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भोपाल के राज्य स्तरीय समन्वयक व प्रशिक्षक डॉ. अतुल कुमार रायजादा ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी मित्र के माध्यम से ही होती है। इसलिए किशोर एवं युवावस्था में विशेष सतर्कता और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे परिवारों को बचाने के लिए समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिसमें मास्टर वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारीज विश्व विद्यालय शाखा श्योपुर की बी.के तारा बहन ने नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनके शरीर एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय श्योपुर के प्रभारी प्राचार्य श्री लोकेन्द्र सिंह जाट ने कहा कि युवाओं को समय-समय पर उचित परामर्श एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें। यदि आसपास कहीं नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा हो, तो उसकी सूचना 1933 टोल फ्री हेल्पलाइन अथवा मानस पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

इस अवसर पर जय मारूती नशा मुक्ति केन्द्र श्योपुर के डॉ. शहनशाह खान ने  ओपियोइड्स के बारे में जानकरी प्रदान की। उन्होंने समाज में इससे हानि और मानसिक व शारीरिक रोगों व उनके बचाव के बारे मे अवगत कराया।

कार्यक्रम में भोपाल से आए वाल्मी के मास्टर ट्रेनर डॉ अतुल रायजादा, श्री नीरज बांदिल प्रशिक्षक समन्वयक श्री संजय सिंह, कार्यशाला के नोडल एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री ओमवीर रघवंशी, श्री सौरभ सिंह राय मंचासीन रहे। इस अवसर पर डी.डी.आर.सी. सामाजिक न्याय से प्रशासनिक अधिकारी श्री सतीश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आबकारी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगरपालिका के कर्मचारीगण, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस छात्र-छात्राऐं आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने नशामुक्ति अभियान के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए शपथ ग्रहण की। अंत में सभी वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित नशामुक्ति भारत अभियान के तहत हुआ आयोजन ----- #श्योपुर-/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मध्यप्रदेश के सहयोग से वाल्मी संस्था द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय जिला श्योपुर के सेमीनार हाल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भोपाल के राज्य स्तरीय समन्वयक व प्रशिक्षक डॉ. अतुल कुमार रायजादा ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी मित्र के माध्यम से ही होती है। इसलिए किशोर एवं युवावस्था में विशेष सतर्कता और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे परिवारों को बचाने के लिए समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिसमें मास्टर वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रम्हाकुमारीज विश्व विद्यालय शाखा श्योपुर की बी.के तारा बहन ने नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनके शरीर एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय श्योपुर के प्रभारी प्राचार्य श्री लोकेन्द्र सिंह जाट ने कहा कि युवाओं को समय-समय पर उचित परामर्श एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रह सकें। यदि आसपास कहीं नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा हो, तो उसकी सूचना 1933 टोल फ्री हेल्पलाइन अथवा मानस पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। इस अवसर पर जय मारूती नशा मुक्ति केन्द्र श्योपुर के डॉ. शहनशाह खान ने ओपियोइड्स के बारे में जानकरी प्रदान की। उन्होंने समाज में इससे हानि और मानसिक व शारीरिक रोगों व उनके बचाव के बारे मे अवगत कराया। कार्यक्रम में भोपाल से आए वाल्मी के मास्टर ट्रेनर डॉ अतुल रायजादा, श्री नीरज बांदिल प्रशिक्षक समन्वयक श्री संजय सिंह, कार्यशाला के नोडल एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री ओमवीर रघवंशी, श्री सौरभ सिंह राय मंचासीन रहे। इस अवसर पर डी.डी.आर.सी. सामाजिक न्याय से प्रशासनिक अधिकारी श्री सतीश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आबकारी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नगरपालिका के कर्मचारीगण, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कॉलेज के एनसीसी एवं एनएसएस छात्र-छात्राऐं आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने नशामुक्ति अभियान के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए शपथ ग्रहण की। अंत में सभी वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

एआई आधारित पाठ्यक्रम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
 -----
#श्योपुर-/ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की अध्यक्षता में भारत सरकार, नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेंशन के तकनीकी सहयोग से कराहल ब्लॉक अंतर्गत हाईस्कूलों के शिक्षको के लिए एआई -आधारित पाठ्यक्रम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज शुभारंभ किया गया। 

जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिला योजना अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा, ब्लॉक फैलो सुश्री दीपांशी जादौन, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन डीजीएम श्री सत्यप्रकाश नायक, ट्रेनिंग मैनेजर सुश्री प्रीति द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शहजाद पठान, विकासखण्ड प्रबंधक श्री नीतेश बैरागी आदि उपस्थित रहें। 

जनजातीय छात्रों को एआई पाठ्यक्रम में सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों के सशक्तिकरण हेतु आयोजित प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एआई आधारित शैक्षिक गतिविधियाँ, विषय-वस्तु (मेटर) के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन करने के तरीके, और कक्षा-स्तर पर गतिविधियों का संचालन व मूल्यांकन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरान्त स्कूलों में शिक्षक छात्रों द्वारा सीखी गई, एआई आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम की निगरानी एवं रिपोर्टिंग के लिए सभी शिक्षक एवं संबंधित स्टाफ द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से नियमित रूप से डेटा और गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

एआई आधारित पाठ्यक्रम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू ----- #श्योपुर-/ सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद की अध्यक्षता में भारत सरकार, नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेंशन के तकनीकी सहयोग से कराहल ब्लॉक अंतर्गत हाईस्कूलों के शिक्षको के लिए एआई -आधारित पाठ्यक्रम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आज शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिला योजना अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा, ब्लॉक फैलो सुश्री दीपांशी जादौन, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन डीजीएम श्री सत्यप्रकाश नायक, ट्रेनिंग मैनेजर सुश्री प्रीति द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शहजाद पठान, विकासखण्ड प्रबंधक श्री नीतेश बैरागी आदि उपस्थित रहें। जनजातीय छात्रों को एआई पाठ्यक्रम में सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों के सशक्तिकरण हेतु आयोजित प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एआई आधारित शैक्षिक गतिविधियाँ, विषय-वस्तु (मेटर) के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन करने के तरीके, और कक्षा-स्तर पर गतिविधियों का संचालन व मूल्यांकन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के उपरान्त स्कूलों में शिक्षक छात्रों द्वारा सीखी गई, एआई आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की निगरानी एवं रिपोर्टिंग के लिए सभी शिक्षक एवं संबंधित स्टाफ द्वारा गूगल फॉर्म के माध्यम से नियमित रूप से डेटा और गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

बायपास रोड स्थित पार्क में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
 -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बायपास रोड स्थित पार्क में नगरपालिका श्योपुर द्वारा स्वछता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा पार्क में जगह जगह उगी खरपतवार को हटाने सहित घास की साफ-सफाई का कार्य किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद श्योपुर के उप यंत्री श्री पवन गर्ग, श्री आदित्य चौहान, श्री जितेंद्र राव, श्री मुरारी लाल प्रजापति, श्री ओम सुमन, श्री महावीर सुमन, श्री प्रदीप कतरोलिया, श्री महावीर जाटव, श्री संदीप कतरोलिया, श्री रामराज प्रजापति, श्री रिंकू प्रजापति, श्री शकील अहमद आदि उपस्थित रहे। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

बायपास रोड स्थित पार्क में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बायपास रोड स्थित पार्क में नगरपालिका श्योपुर द्वारा स्वछता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा पार्क में जगह जगह उगी खरपतवार को हटाने सहित घास की साफ-सफाई का कार्य किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद श्योपुर के उप यंत्री श्री पवन गर्ग, श्री आदित्य चौहान, श्री जितेंद्र राव, श्री मुरारी लाल प्रजापति, श्री ओम सुमन, श्री महावीर सुमन, श्री प्रदीप कतरोलिया, श्री महावीर जाटव, श्री संदीप कतरोलिया, श्री रामराज प्रजापति, श्री रिंकू प्रजापति, श्री शकील अहमद आदि उपस्थित रहे। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026