कुर्था: किंजर थाना कांड: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का किया विधिवत निरीक्षण
Kurtha, Arwal | Apr 25, 2026 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के द्वारा किंजर थाना कांड से संबंधित घटना के आलोक में किंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष, किंजर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों/बलों की उपस्थिति में घटनास्थल का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। इस दौरान घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की गई तथा आवश्यक साक्ष्य संग्रहण किया गया