भीलवाड़ा: मानसरोवर झील सफाई पर बवाल: विधायक प्रतिनिधि पर युवक को धमकाने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
भीलवाड़ा शहर की मानसरोवर झील की सफाई को लेकर एक विवाद सामने आया है। जहां जनसेवा में जुटे एक युवक को सराहना के बजाय धमकियों और गाली-गलौज का सामना करना पड़ रहा हैं। शिकायत के बाद सुभाषनगर थाने में परिवाद दर्ज करवाया लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई।इसके बाद पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।