आबापुरा: पाडला गांव में मत्स्याखेट प्रतिबंध का उल्लंघन, अवैध मछली परिवहन करते हुए आरोपी गिरफ्तार
आंबापुरा क्षेत्र के पाडला गांव में मछलियों के प्रजनन काल के चलते मत्स्याखेट मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।पुलिस ने अवैध रूप से मछलियों का परिवहन करते हुए आरोपी विठ्ठल पुत्र गौतम निवासी भाटिया महुडा को रंगे हाथ धर-दबोचा और उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।