लालगंज: ठेकमा में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । अध्यक्षता ठेकमा ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष ने की । इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी ठेकमा मनोज कुमार श्रीवास्तव को सौंपा। प्रधानों ने मांगों को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगाई ।