बहराइच में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आरटीओ कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। आरटीओ सुशील कुमार ने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की।
इस दौरान आर0आई0 प्रदीप कुमार और पीटीओ अवधराज गुप्ता ने भी वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।