बड़गांव: उदयपुर में फतेहसागर झील में युवक ने लगाई छलांग, 1 घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद
उदयपुर, रविवार रात 11:30 बजे – शहर के फतेहसागर झील की पाल पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बाइक और मोबाइल बाहर रख झील में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सूर्य प्रकाश मेनारिया (पुत्र उदय लाल मेनारिया), निवासी पानेरियों की मादड़ी, हुआ है.