बीरपुर: पूर्व सांसद-विधायक समेत कई लोगों ने शिवदानी प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
वीरपुर निवासी एवं बरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शिवदानी प्रसाद सिंह के निधन के बाद गुरुवार को दूसरे दिन सुबह करीब दस बजे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने और श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।