शिवपुरी- विष्णु मंदिर के पास युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार
शिवपुरी में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद थाना फिजिकल पुलिस ने त्वरित की कार्रवाई
25 अक्टूबर की शाम सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड से स्कूटी पर जा रही युवती का ORA कार सवार युवकों ने पीछा कर अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर युवती से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आई दूसरी युवती के साथ भी धक्का-मुक्की की गई।
SP शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर थाना फिजिकल में 4 आरोपियों पर FIR दर्ज की गई। एक आरोपी बृजेन्द्र उर्फ जन्डेल सिंह गुर्जर (30) को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। शेष 3 आरोपियों की तलाश जारी है।
#ShivpuriNews #spshivpuri #NewsUpdate #police