Raipur : पूरा मामला राजधानी के गोल बाजार थाना क्षेत्र इलाके का है. आरोपियों की पहचान शास्त्री मार्केट के रहने वाले 19 साल के कृष्णा लंगोटे और 21 साल के लक्की तंगील के रूप में हुई है. जबकि मुख्य आरोपी नाबालिग है. तीनो पर लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाने और शेयर करने का आरोप है.
नहाते समय किया रीकॉर्ड
जानकारी के मुताबिक़, एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में पीड़िता ने थाने में बताया था कि वीडियो एक नाबालिग लड़के उसके गंदे वीडियो बनाये और अपने दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेजा. शक होने पर उसने लक्की तंगील का मोबाइल चेक किया था.
नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार
उन्होंने उसके अश्लील वीडियो तो बनाये थे ही, साथ ही मोबाइल से उसी मोहल्ले के तीन अन्य लड़कियों के भी वीडियो मिले. सभी के वीडियो नहाते समय चोरी-छिपे बनाए गए थे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने नाबालिग व उसके दोनों दोस्तों का पता लगाया और गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने तीनों के फोन को जब्त कर लिया है. सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत केस दर्ज किया गया है. नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है. साथ अन्य दोनों आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.
Raipur Hidden Camera Case
Girls Video Scandal Raipur
Raipur Crime News
Minor Arrested Raipur
Raipur Viral Video Case