राजगढ़: राजगढ़ भाजपा जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की
भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने रविवार को दोपहर 2 बजे करीब भोपाल प्रदेश कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजगढ़ जिले के कई मुद्दों पर उनसे चर्चा भी की।