थाना चांदनी बाग में एसएचओं किरन व पुलिसकर्मियों ने एसपीओं कृष्ण लाल धीमान सनौली खुर्द को सेवानिवृत्ति पर स्मृति चिन्ह दे कर सममानित किया।इस दौरान एसएचओं किरन ने कहा कि इससे पहले कृष्ण लाल धीमान करिब 26 साल फौज में देश सेवा कर चुके हैं और अब करिब 10 साल पुलिस विभाग में एसचपीओं के पद कर सेवा दे चुके हैं। उन्होंने बहुत ही निष्ठा व ईमानदारी से पुलिस कर्मियों के साथ सेवा दी हैं। ऐसे निष्ठावान, मेहनती कर्मी हमेशा देश सेवा करते हुए राष्टृ के प्रति अपनी जिममेवारी निभाते हैं। इस दौरान एसपीओं कृष्ण लाल धीमान ने सभी को इसी तरह आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया हैं। इस दौरान समेर धीमान, विपिन पांचाल जिला पार्षद प्रतिनिधि, मनीष धीमान सहित अनेक मौजूद रहे।