#चंदनकियारी स्टेडियम की निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, डीसी ने जांच के दिए निर्देश
#bokaro #BokaroNews
बोकारो: चंदनकियारी प्रखंड में नवनिर्मित स्टेडियम के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। सोमवार शाम उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्टेडियम निर्माण की समीक्षा करते हुए सिंथेटिक ट्रैक समेत अन्य कार्यों की गुणवत्ता और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप हुए निर्माण की जानकारी ली।
सिंथेटिक ट्रैक की मोटाई पर चर्चा
समीक्षा के दौरान सिंथेटिक ट्रैक की मोटाई और निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को स्वीकृत प्राक्कलन का गहन अध्ययन कर निर्माण कार्यों की बिंदुवार जांच करने का निर्देश दिया।
जांच रिपोर्ट होगी तैयार
डीसी ने कहा कि प्राक्कलन के अनुरूप कराए गए कार्यों का आकलन करते हुए कमियों को चिह्नित किया जाए और जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे।
#Bokaro #Chandankiyari #Stadium #JharkhandNews #BokaroNews #SportsInfrastructure
Chas, Bokaro | Sep 28, 2026