बोकारो:- पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर रविवार को सभी एसडीपीओ, डीएसपी व थाना प्रभारी द्वारा एक साथ जिले के सभी वित्तीय संस्थानों- बैंक, एटीएम, एलआईसी इत्यादि की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिसमें सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा के अन्य सभी पहलुओं को बारीकी से देखा गया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई छोटी - छोटी कमियों को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश सभी वित्तीय संस्थानों के प्रबंधक को दिया गया है। सभी वित्तीय संस्थानों के दीवार पर थाना प्रभारी, कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड और डॉयल 112 नंबर को डिस्प्ले करने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की सुचना थाना को देने व कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 15 दिनों तक रखने का निर्देश दिया गया है। सभी थाना प्रभारी को QR code की स्कैनिंग कर लगातार गश्ती करने व प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित कर नजर रखने को कहा गया है।
Chas, Bokaro | Sep 27, 2026