बहराइच: दीवानी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लिया जाएज़ा सुरक्षाकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच दीवानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवेंद्र कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा में तैनात्त सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी के बाद ही न्यायालय परिसर में प्रवेश दिया जाए।