बहराइच: इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम मेआयोजित मतदाता जागृति महोत्सव मे ट्रांसजेंडर व थारू जनजाति की बालिकाओ ने लगाई मटका दौड़
बहराइच इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मतदाता जागृति महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रांसजेंडर समूह तथा थारू जनजाति की बालिकाओं के समूह द्वारा मटका दौड़ लगाई गई जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। बता दे कि इस मतदाता जागृति महोत्सव का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करना है।