बहराइच: टेमड़िया के पास मवेशी से से टकराकर बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की मौत,पुलिस जांच में जुटी
दुकान बंद कर घर जा रहे एक मेडिकल स्टोर संचालक की बाइक रास्ते में मवेशी से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाली देहात के बहादुर चक गांव निवासी तुलसीराम प्रजापति (45) का गांव से कुछ दूर पर मेडिकल स्टोर है। बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में सड़क पर खड़े मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत हो गई हैं।