बहराइच: तुलसीपुर-सिरसिया मार्ग पर मंदिर गए बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,पुलिस जाच में जुटी
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर गए एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक मंदिर से घर लौट रहा था। इसी दौरान तुलसीपुर-सिरसिया मार्ग पर एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बलरामपुर जिला चिकित्सालय भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया। जहां आजाद की मौत हो गई। जांच जारी है।