मधेपुरा: मधेपुरा में भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सहरसा विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक रंजन उपस्थित थे। उनके साथ प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव भी मंचासीन रहे।