तोकापाल: आरापुर में तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
Tokapal, Bastar | Jun 26, 2026 जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आरापुर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया, वहीं घायल युवक को उपचार के लिए मेकॉज लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।