प्रतापगढ़: हादीहाल में शिक्षा विभाग द्वारा 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया
हादीहाल में शिक्षा विभाग द्वारा "हमारा आंगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम का शुक्रवार शाम 4.30 बजे तक आयोजन कियाम इस कार्यक्रम में निपुण सम्मान समारोह और पीएम श्री विद्यालयों की कार्यशाला भी आयोजित की गई है। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया।