धरहरा प्रखंड के मानगढ़ में पटेल सेवा संघ मुंगेर के द्वारा गुरुवार के दोपहर लगभग 12 बजे वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं पावन जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम संघ के सचिव माधवेंद्र मेहता के मानगढ़ स्थित आवास परिसर में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार मेहता ने की।