तोकापाल: जगदलपुर-रायपुर बस किराया वृद्धि पर उठे सवाल, महंगाई के बीच आम जनता पर पड़ा किराया का झटका
रायपुर और जगदलपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। प्राइवेट बस संचालकों द्वारा अचानक किराए में भारी वृद्धि कर दी गई है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, पहले जहां इस रूट पर बस किराया 500 से 600 रुपये के बीच हुआ करता था, वहीं अब इसे बढ़ाकर सीधे 800 रुपये कर दिया गया है।