Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
sheopurnews
9
श्योपुर: आरआरआर रिसॉर्ट में खाने की प्लेट लेने पर मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
Sheopur, Sheopur
| Nov 27, 2025
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरआरआर रिसोर्ट में बुधवार की रात्रि 10.30 बजे एक युवक से खाने की प्लेट लेने की बात को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में गुरूवार को दोपहर 12 बजे केस दर्ज कर लिया है।
#crime
#national
MORE NEWS
पीएम पोषण शक्ति योजना अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगता आयोजित प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा की मनीषा नागर को मिला प्रथम पुरस्कार ----- #श्योपुर-/ प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में संलग्न रसोईयों के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्योपुर विकासखण्ड विकासखण्ड के प्रायमरी और मिडिल स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली रसोईयों द्वारा भाग लिया गया। नगरपालिका ऑडिटोरियम श्योपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 45 रसोईयों ने भागीदारी की तथा गुणवत्तापूर्ण एवं स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर अपनी पाक कलां का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले रसोईयों को पुरस्कार राशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कुकिंग प्रतियोगिता के दौरान रसोईयों द्वारा तैयार किये गये व्यंजनों का भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा भी स्वाद लिया गया। स्कूली छात्रों को गुणवत्तपूर्ण तथा स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय इन्द्रपुरा की रसोईया श्रीमती मनीषा नागर प्रथम स्थान पर रही, जिनमें 5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही श्रीमती कृष्णा बाई उतनवाड विद्यालय एवं श्रीमती गुड्डी बाई ढोढर विद्यालय को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान के लिए 3-3 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान के लिए श्रीमती दादो बाई ढोढर, श्रीमती मेवा बाई मकडावदा तथा श्रीमती राममूर्ति बाई रामनगर को 2-2 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा श्रीमती भंवती बाई मानपुर, श्रीमती मूर्ति बाई माली बस्ती एवं श्रीमती कौशल्या बाई सोईकलां को 1-1 हजार रूपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय अकोदिया, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा, सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, जिला साक्षरता समन्वयक प्रोढ शिक्षा श्री रामप्रताप सिंह जादौन, बीआरसीसी श्री सतेन्द्र सिंह रावत, प्राचार्य श्री अजय रावत, श्री रामबाई वर्मा, श्री हरी प्रसाद सरस, श्री रवि कुमार शाक्य, श्रीमती नीतू सिंह, श्री संजय शाक्य, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री गौरव अवस्थी, श्री राघवेन्द्र जाटव, श्री रामगोपाल माहौर, श्री नरपति जाटव आदि उपस्थित रहें। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026
जनकल्याण शिविर का समारोहपूर्वक समापन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में हुआ लाभ का वितरण ----- #श्योपुर-/ केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के क्रम में नगरपालिका श्योपुर में आयोजित तीन दिवसीय शिविर का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभ का वितरण किया गया। शिविर के तीसरे दिन कुल 350 आवेदन प्राप्त हुए। नगरपालिका परिषद भवन में आयोजित समापन समारोह के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनु सुजीत गर्ग एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण द्वारा 9 हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना के तहत लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 4 हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची, 3 को पेंशन योजना, 1 हितग्राही को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना कार्ड एवं 1 हितग्राही को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, इसके लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका श्योपुर में 14 से 17 जून तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन कर हितग्राहियों को योजनाओं में लाभान्वित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलें, इसके लिए जनकल्याण शिविर आयोजित किये जा रहे है। केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के उद्देश्य से नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों में शिविरों का आयोजन कर पात्रतानुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री जुगल महेरा, एवं श्रीमती नाथी बाई आदिवासी एवं सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, शिविर के नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान, सहायक नोडल अधिकारी श्री नीरज निगम, श्री इस्तियाक कुरैशी, श्री ओमवीर सिंह रघुवंशी, श्री जितेंद्र राव, महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती ममता व्यास, श्रीमती लक्ष्मी तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा नागरिकगण उपस्थित रहे। इन हितग्राहियों को किया लाभान्वित समापन समारोह के दौरान मंच से प्रतीकात्मक रूप से 18 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभ का वितरण किया गया। बालिका आयजिल, नूर फातिमा, अजरा, शिफा अंसारी, निमरा, हुसैना, तनस्वी कुलश्रेष्ठ, कैफियत एवं शिवानी सुमन को लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही श्रीमती भगवती जोशी, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती भूपा, श्रीमती निर्मला बैस को खाद्यान पात्रता पर्ची, श्रीमती नीलोफर, श्रीमती सवा, श्रीमती योग्यता सुमन को सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत लाभान्वित किया गया। श्रीमती मंजू सेन को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत पंजीयन करते हुए कार्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही साहिल को जन्म प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026
मलेरिया जागरूकता रथ को हरी दिखाकर किया रवाना ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल के निर्देशन में मलेरिया नियंत्रण माह जून 2026 के अंतर्गत जिले में मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न विकासखंडों में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय श्योपुर से मलेरिया जागरूकता रथ को सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल एवं समाजसेवी श्री अरुण ओसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन बिंदल, डॉ. जितेंद्र सिंह यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव संबंधी जानकारी प्रदान करेगा तथा रथ में मलेरिया जांच एवं आवश्यक उपचार सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। विकासखंड श्योपुर (बड़ौदा) के ग्राम सोईं में मलेरिया टेक्नीकल सुपरवाइजर श्री अरविंद गर्ग द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की गई एवं नियमित रूप से क्षेत्रीय गतिविधियों के संचालन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही ग्राम मेवाड़ा में पंचायत स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा, ए.एन.एम., आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समुदाय के साथ मलेरिया नियंत्रण एवं उन्मूलन की कार्ययोजना तैयार की गई। विकासखंड कराहल के ग्राम रीछी में मलेरिया कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया निरीक्षक श्री नरसिंह गोड, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यशाला में मलेरिया के लक्षण, जांच, उपचार एवं बचाव संबंधी जानकारी देते हुए समुदाय को समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया तथा पंपलेट वितरण भी किया गया। इसी प्रकार विकासखंड विजयपुर के ग्राम तेलीपुरा एवं जीवन नगर में ग्राम स्तरीय मलेरिया जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर साहिब कुरैशी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया के कारण, लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। जिले में आयोजित सभी गतिविधियों के माध्यम से समुदाय को स्वच्छता बनाए रखने, घर एवं आसपास जलभराव रोकने, पानी की टंकियों एवं कूलरों की नियमित सफाई करने, मच्छरदानी के उपयोग तथा बुखार होने पर तत्काल जांच कराने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में नियमित भ्रमण, लार्वा सर्वे तथा बुखार पीड़ित व्यक्तियों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला मलेरिया विभाग द्वारा बताया गया कि सामुदायिक सहभागिता एवं सतत जन-जागरूकता के माध्यम से मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026
एआई आधारित पाठ्यक्रम अंतर्गत प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न ------ #श्योपुर-/ भारत सरकार, नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेंशन के तकनीकी सहयोग से कराहल ब्लॉक अंतर्गत हाईस्कूलों के शिक्षको के लिए एआई -आधारित पाठ्यक्रम पर प्रथम बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिला योजना अधिकारी श्री गिर्राज शर्मा, ब्लॉक फैलो सुश्री दीपांशी जादौन, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन डीजीएम श्री सत्यप्रकाश नायक, ट्रेनिंग मैनेजर सुश्री प्रीति द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री शहजाद पठान, विकासखण्ड प्रबंधक श्री नीतेश बैरागी आदि उपस्थित रहें। जनजातीय छात्रों को एआई पाठ्यक्रम में सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों के सशक्तिकरण हेतु आयोजित प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को एआई आधारित शैक्षिक गतिविधियाँ, विषय-वस्तु (मेटर) के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन करने के तरीके, और कक्षा-स्तर पर गतिविधियों का संचालन व मूल्यांकन के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026
नगरपालिका में जनकल्याण शिविर का आयोजन जारी दूसरे दिन आये 414 आवेदन ------ #श्योपुर-/ केन्द्र एवं प्रदेश की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शेष पात्र हितग्राहियों को दिये जाने के क्रम में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन 414 आवेदन पोर्टल पर दर्ज किये गये। नोडल अधिकारी श्री आदित्य चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 55, आयुष्मान कार्ड के 279, जॉबकार्ड के 32, पेंशन योजना के 15, जाति प्रमाण पत्र के 03, आय प्रमाण पत्र के 11, मूल निवासी प्रमाण पत्र के 07 तथा पीएम स्वनिधि के 12 आवेदन पोर्टल पर पंजीकृत किये गये। उक्त सभी आवेदनों को दर्ज कर स्वीकृत किये गये है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026